इंदौरl19 जुुलाई से 21 जुलाई तक इन्दौर में आयोजित होने वाले जी-20 समिट में मेहमानों का आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आज सुबह मॉरीशस के डेलीगेट्स का इंदौर आने पर देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर उनका मालवी परम्परानुसार स्वागत किया गया।
सुबह 11 बडे मॉरीशस से इंदिरा रूगी (परमानेंट सेक्रेटरी) और उनके साथ एक अन्य डेलीगेट्स इंदौर आए। एयरपोर्ट पर एडीएम अजयदेव शर्मा व आईडीए सीईओ आरपी अहीरवार ने उन्हें रिसीव किया। उन्हें एयरपोर्ट लाउंज में ले जाकर तिलक लगाने के साथ मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहां नाश्ता कराने के बाद उन्हें बाहर लाया गया जहां आदिवासी लोक नृत्य (भगोरिया) का आयोजन रखा गया है। यहां कलाकारों की प्रस्तुति देखकर वे बहुत खुश हुए। खास बात यह कि एयरपोर्ट पर इंदौर की खासी ब्रांडिंग की गई है। मेहमानों को लाउंज में जहां ले जाया जा रहा है वहीं पास में ‘वेलकम टू इंदौर, द क्लीनेस्ट सिटी ऑफ इंडिया’ की ब्रांडिंग की गई है जिससे आते ही मेहमानों को बोध हो रहा है कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर इन्दौर में वे पहुंच चुके हैं। यहां से उन्हें फिर होटलों में ले जाया जा रहा है।
