मंदिर और हिंदुओं पर हमले के पीछे की वजह सीमा को ही बताया जा रहा
नई दिल्ली । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहां हिन्दुओं पर हमले करने के साथ ही डाकुओं द्वारा फिर धमकी भरा वीडियो जारी किया गया है। इससे एक बार फिर सीमा हैदर को लेकर विवाद की वजह सामने आ रही है। इधर सीमा हैदर है कि इन धमकियों को समान्य बता रही हैं, जबकि वहां पर हिन्दुओं को बंधक बनाने के समाचार भी मिल रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले आया एक धमकी भरा वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है। क्योंकि सीमा हैदर ने उस वीडियो को लेकर दावा किया था कि वे उसके पति गुलाम हैदर के गांव से जुड़े हुए लोग हैं, जिनके पास कई बंदूके हैं और उन्हीं लोगों ने मफलर मुंह पर लपेट कर इस वीडियो को बनाया है। साथ ही भारत सरकार को भी धमकी दी है और मुझे भी धमकी दे रहे हैं। धमकी में वह कह रहे हैं कि सीमा पाकिस्तान वापस लौट आए, सीमा का कहना है कि लेकिन मैं इन धमकियों से नहीं डरने वाली हूं। यह बयान सीमा हैदर ने मीडिया को भी दिया है।
लेकिन अब उस वायरल वीडियो से मामला बिगड़ता दिख रहा है। क्योंकि सीमा हैदर जिस वीडियो को मामूली धमकी वाला समझ रही थी, वह डाकुओं का ही है। विडियो में जो लोग हैं, वो सिंध प्रांत के डाकुओं से जुड़े हैं और सीमा हैदर की हरकत से नाराज हैं। बता दें कि सीमा भी सिंध प्रांत की रहने वाली है और रविवार को सिंध प्रांत में मंदिर के साथ हिंदुओं के ऊपर हुए हमले के बाद कहीं न कहीं ये तार सीमा हैदर से जुड़ते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में बैठे लोगों ने कुछ दिन पहले ही सीमा गुलाम हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं भेजने पर सिंध प्रांत में हिंदुओं पर हमले की धमकी दी थी। इधर सीमा हैदर ने कई बार अपने बयान में भी कहा था कि वह अगर पाकिस्तान वापस जाती है तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। क्योंकि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में महिलाओं के प्रति काफी क्रूरता बरती जाती है।
यह दावा सीमा ने शुरुआत से लेकर हर बयान में किया था और कहा था कि वह इसलिए वापस अपने घर नहीं जाना चाहती थी। सीमा चाहती थी कि उसे भारत की नागरिकता जल्द से जल्द मिल जाए। लेकिन सीमा के खिलाफ अभी भी अवैध रूप से भारत में दाखिल होने की जांच चल चल रही है। वहीं उस पर जासूस होने का भी शक है। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डाकुओं ने हिंदू समुदाय के लोगों को टारगेट कर हमला किया है इसके बाद कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आए वीडियो की तस्वीर पर एजेंसियां भी सतर्क होकर जांच में जुट गई है ताकि सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल किया गया था उसकी सच्चाई सामने आ सके।
