55 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
भोपाल । सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के आरोप में गुजरात की एक निजी कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।सीबीआई ने कंपनी से जुड़े कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। सीबीआई ने यह कार्रवाई 55.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में की गई है।
सीबीआई की टीम ने तीन ठिकानों में छापे डालकर आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री जप्त की है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद की शिकायत पर निजी कंपनी श्रीमांडवी विभाग सहकारी खांड उद्योग लिमिटेड और उसे प्रबंध निदेशक सहित अज्ञात व्यक्तियों पर
एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सहमति से चीनी फैक्ट्री की स्थापना के लिए बैंकों के संघ जिसमें ई कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 50.25 करोड़ रुपए का लोन लिया था। उसके बाद यह लोन नहीं चुकाया गया। सीबीआई ने सूरत गुजरात में स्थित आरोपियों के 3 अधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली है। सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि यह मामला बैंकों की फॉरेंसिक ऑडिट में खुला। उसके बाद बैंकों द्वारा उसकी शिकायत सीबीआई में की गई। इस कंपनी ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया है। कंपनी ने अधिक दाम पर गन्ना की खरीदी और उपकरणों की खरीदी बताकर बड़े पैमाने पर घोटाला किया है।
