उज्जैन उज्जैन में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन जिला उज्जैन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एल प्रजापति के साथ चरक भवन स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर संगठन की ओर से जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महावीर जी खंडेलवाल का पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया ।
साथ ही आपके सफल नेतृत्व में उज्जैन जिले ने कोरोना संक्रमण से निजात पाने में सफलता अर्जित की है आपके निर्देशन में कोरोना संक्रमण काल में अनेक सुविधाओं का लाभ उज्जैन की जनता को मिला है इसलिए आपके कुशल प्रशासकीय नेतृत्व के लिए भी आपका स्वागत वंदन और
अभिनंदन करते हैं
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव श्री भंवर सिंह केलवा, जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल आंजना ,जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी दुलीचंद मालवीय, उज्जैन तहसील अध्यक्ष मुबारिक पटेल सम्मिलित थे उपरोक्त जानकारी तहसील अध्यक्ष मुबारक पटेल द्वारा दी गई
