ईसागढ़ (माधव एक्सप्रेस) नए शिक्षा सत्र के आरंभ होते ही विद्यालय खुल गए हैं इसी के साथ ही नगर के प्रमुख शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगर में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें सत्र 2023-24 प्रारंभ के प्रथम दिवस विद्यालय में आये हुए विद्यार्थीयों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया| तथा नए सत्र की शुरुआत की गई| प्रवेश उत्सव में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुषमा मिश्रा और व्यवसायिक शिक्षा के नोडल अधिकारी शिव कुमार रघुवंशी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पूजा अर्चना की गई, तथा प्रथम दिवस आए विद्यार्थियों का स्वागत किया| इस प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ परिवार उपस्थित रहा|
