इंदौर 7 मई 2023/भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता युवामोर्चा द्वारा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को जागरूक करने हेतु सोमवार से अगले 7 दिनों तक शहर के भिन्न-भिन्न सिनेमाघरों में द केरला स्टोरी फिल्म विधानसभा बार दिखाई जाएगी, इस कार्य को युवा मोर्चा अभियान की तरह चलाएगा जिसकी शुरुआत सोमवार को मल्हार मेगा मॉल स्थित कार्निवल थियेटर से की जाएगी।
