भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 44 में करोड़ों की लागत से सुभाष खेल मैदान और वार्ड की मुख्य सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सुभाष खेल मैदान में क्षेत्र के युवाओं के लिये फूटबाल ग्राउंड, बास्केट बॉल कोर्ट का निर्माण कराया जायेगा। रहवासियों को व्यायाम की सुविधा प्रदान करने के लिये ग्रीन पार्क का भी निर्माण खेल मैदान में किया जायेगा। वार्ड की सड़क के डामरीकरण कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि वार्ड 44 की मुख्य सड़क के डामरीकरण से रहवासियों का आवागमन भी सुगम होगा। कार्यक्रम के दौरान रहवासियों ने वार्ड में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों के लिये पुष्पवर्षा और भव्य आतिशबाजी के साथ मंत्री सारंग का आभार व्यक्त किया।
