इंदौर, पटेल नगर स्थित बेलेश्वर मंदिर बावड़ी में हुई हृदय विदारक और दुखद घटना में हमने अपने 36 जिंदगीयों को खो दिया यह जानकारी देते हुए नितिन सिंह जादौन और सचिन अग्रवाल ने बताया कि घटना में सभी दिवंगतो को श्रद्धांजलि देने हेतु विक्रम टॉवर परिवार द्वारा विक्रम टॉवर पर कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दे और उनके परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें । श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राजकुमार यादव, योगेन्द्र सिंह तोमर, विनित दिवान, सीए जय अग्रवाल, सीए सतीश पटेल, सीए श्रीनाथ गुप्ता, डॉ ईश्वर पटेल, मुकेश कचोलिया, ओम अग्रवाल सीए जी बी अग्रवाल सहित विक्रम टॉवर के दुकानदारों एवं ऑफिस संचालको ने भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की ।
