रायपुर(माधव एक्सप्रेस)
महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग का एकदिवसीय जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे शिवरीनारायण मठ पहुंचेंगे यहां दर्शन पूजन के उपरांत वे दोपहर 2:15 बजे ग्राम तुस्मा, विकासखंड नवागढ़ पहुंचकर भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 7:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा
