Spread the loveमहिदपुर।माधव एक्सप्रेस /प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नारायणा धाम को...
आँचलिक पत्रकार संघ थांदला इकाई के पदाधिकारी की घोषणा
June 17, 2021 1 minute read
Spread the love
थांदला से (विवेक व्यास , माधव एक्सप्रेस थांदला)-स्थानीय अटल कॉम्पलेक्स में आज आँचलिक पत्रकार संघ कार्यलय पर आँचलिक पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा के आतिथ्य में नव नियुक्त अध्यक्ष शहादत खान द्वारा थांदला इकाई पदाधिकारियो की घोषणा की समस्त सदस्यों की सहमति से उपाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा डाबी, जमील खान, महा सचिव पिंकी पाठक, सचिव विवेक व्यास, कोषाध्यक्ष शाहिद खान, मीडिया प्रभारी प्रियंक शर्मा, संयुक्त सचिव मनीष वाघेला,विशेष आमंत्रित सदस्य राजू धानक जावेद खान का नाम सर्वानुमति से तय किया गया जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। नव नियुक्त आँचलिक पत्रकार संघ इकाई थांदला के अध्यक्ष शहादत खान ने समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त कर कहा कि माह जून में ही थांदला विकासखंड में सदस्यता अभियान शुरू किया जावेगा आपने समस्त पत्रकार से निवेदन किया कि आँचलिक पत्रकार संघ से जुड़े व संघटन को मजबूती प्रदान करने में अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करे।
प्रियंक शर्मा-मीडिया प्रभारी आँचलिक पत्रकार संघ इकाई थांदला