उज्जैन से अभिजीत दुबे की रिपोर्ट……………..

.उज्जैन/ नगर निगम उज्जैन एवं स्मार्ट सिटी उज्जैन के आयोजन शिव ज्योति अर्पणम 2023 एवं विक्रम उत्सव 2023 का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 7:00 बजे राम घाट पर पहुंचे और उन्होंने सप्तनिक दीपक प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्यमंत्री के दीपक प्रज्वलित करते ही हुटर की आवाज की गई उसके बाद सभी वालंटियर ने दीप प्रज्वलित करने का कार्य शुरू किया कुछ ही समय में लगभग 20 लाख दीपक की रोशनी से मां शिप्रा के दोनों तक दमक उठे बिजली बंद कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा ड्रोन शूटिंग कर जलते हुए दीपक की काउंटिंग का कार्य शुरू किया गया इसी अंतराल में मुख्यमंत्री ने नौकायन करते हुए केदारेश्वर घाट से रामघाट एवं रामघाट से भूखी माता घाट पर उपस्थित सभी वॉलिंटियर का अभिवादन स्वीकार किया एवं इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता करने के लिए सभी का आभार जताया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के प्रमुख स्वप्निल डागरीकर एवं निश्चल बारोट द्वारा 1882000 दीप प्रज्वलित होने की जानकारी दी गई
उज्जैन ने तोड़ा अयोध्या का रिकॉर्ड
1882000 दिपो से रोशन हुई उज्जैनी
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे महाशिवरात्रि पर अठारह लाख बांयासी हजार दिए जलाए गए उज्जैन मे
