उज्जैन।.उज्जैन में क्षिप्रा पूल के नीचे गौ माता के कटे हुए अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। भारतीय जनता पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाए साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से गौ माता की हत्या करने वाले अपराधी को जल्द पकड़ा जाए। पकड़े जाने पर उनपर रासुका लगाई जाए। साथ ही उनके मकान भी तोड़े जाए।
भारतीय जनता पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह चिंतामन बायपास स्थित शिप्रा ब्रिज के नीचे नदी किनारे गाय का कटा सिर व अन्य अवशेष मिले। कुछ वर्ष पहले भी इसी जगह से गाय के कटे हुए अंग मिले थे। पुलिस के अफसरों द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाईश देकर पहले भी शांत कराया गया था। मंगेश श्रीवस्तव का कहना था कि किसी असामाजिक तत्व ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से इस प्रकार की हरकत की होगी। इस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश की जाए है।
