Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत साईकल रैली का आयोजन
January 25, 2023 1 minute read
Spread the love
सीमा सुरक्षा बल द्वारा साईकल रैली का आयोजन
इन्दौर 25 जनवरी 2023. सीएसडब्ल्युटी (केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय) सीसुब द्वारा इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साईकल रैली निकाली गई।
*2* . केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, बिजासन रोड़, सीमा सुरक्षा बल में आज प्रातः काल साईकल रैली की शुरुआत की गई जिसमें 150 महिला एवं पुरुष कार्मिक ने राष्ट्रीय तिरंगे एवं साईकलों के साथ हिस्सा लिया। उक्त साईकल रैली में शामिल अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य पद कार्मिकों का नेतृत्व श्री के के गुलिया, महानिरीक्षक, सीसुब, सीएसडब्ल्युटी, द्वारा किया गया। साईकल रैली ने इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया जोकि 02 मोटरबाईक एवं मध्यम हल्के वाहन द्वारा एस्कॉर्ट की गई थी।
*3.* प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीत, “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम”, एवं “जय हिन्द” जैसे नारों के साथ अपनी अपनी साईकिलों पर तिरंगा लहराते हुए क्षेत्र में उत्कृष्ठ राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय निवासियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों का उत्साह के साथ जोश एवं मनोबल को बढ़ाया।
*4.* 13वाँ राष्ट्रीय मतदान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के सभी कार्मिको ने शपथ ग्रहण की।