
सेंट्रल लैब के कर्मचारी की हड़ताल के कारण कामकाज ठप्प अस्पताल प्रशासन की अनदेखी
उज्जैन। चरक अस्पताल में सरकारी सेंट्रल लैब स्थित है जहां पर चरक अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल, माधव नगर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पताल व डिस्पेंसरी से आने वाले ब्लड, यूरिन सेम्पल की जांच होती है। वर्तमान में सेंट्रल लैब के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यहां का कामकाज ठप्प हो गया है और मरीजों को प्रायवेट लैब पर जांचें कराना पड़ रही हैं, जबकि सेंट्रल लैब में मात्र पांच मशीन ऑपरेटरों द्वारा इमरजेंसी मरीजों के ब्लड टेस्ट किये जा रहे हैं।
13 जनवरी से लैब टेक्निशियन एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मार्गों को लेकर हड़ताल की जा रही है। पिछले चार दिनोंं से जारी हड़ताल के कारण चरक भवन में संचालित होने वाली सेंट्रल लैब का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यहां प्रतिदिन सामान्य दिनों में 400 से 500 मरीजों के ब्लड, यूरिन सेम्पलों की जांच होती थी। वर्तमान में जारी हड़ताल के कारण चरक अस्पताल की गायनिक ओपीडी, जिला अस्पताल और माधव नगर अस्पताल की ओपीडी के सिर्फ गंभीर मरीजों के ब्लड सेम्पलों की जांच हो पा रही है। सामान्य मरीजों की जांच सेंट्रल लैब में नहीं होने के कारण उन्हें प्रायवेट लैब में जांच कराना पड़ रही है।
40 कर्मचारियों की हड़ताल का असर, इमरजेंसी जांच कर रहे मशीन ऑपरेटर
