कोहिमा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है। उसके पहले ही चुनाव आयोग चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा नागालैंडमेघालय और त्रिपुरा में आयोग की टीम दौरा करने के लिए निकली हैं।टीम के वापस आते ही चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध है। चुनाव आयोग जरूरत के अनुसार सुरक्षाबलों की तैनाती करेगा। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि भले ही नागा समझौता हो या ना हो।इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। चुनाव आयोग निर्धारित समय सीमा पर ही चुनाव कराएगा।
