इन्दौर को स्वच्छता में सातवीं बार नं. 1 लाने की शपथ लेते हुए इन्दौर को स्वच्छता के सातवें आसमान पर पहुंचाने का संदेश देती पतंगे उड़ाई साथ ही खतरनाक चायनीज मांजे का उपयोग ना करने की अपील की
इन्दौर। अग्रवाल समाज की अग्रणी एवं सक्रिय संस्था अग्रमंच द्वारा मकर संक्राति के पावन पर्व पर इन्दौर को स्वच्छता के सातवें आसमान पर पहुंचाने का संदेश देती पतंगे उड़ाकर पतंग महोत्सव मल्हारगंज, सागर चौराहा, इन्दौर की छतों पर धूमधाम से मनाया।
जानकारी देते हुए संस्था संरक्षक शैलेश गर्ग एवं संस्थापक आशीष गोयल ने बताया कि, संस्था द्वारा हर वर्ष मकर संक्रांति के पावन पर्व पर परम्परा को जीवित रखते हुए पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, शहर में पतंगबाजी के लिये विख्यात मल्हारगंज क्षेत्र में इस बार भी यह आयोजन किया गया जहां मकानों की छतों पर से भी सदस्यगण ने ‘‘इन्दौर को स्वच्छता में सातवें आसमान पर पहुंचाने का संदेशी देती’’ पतंगे उड़ाई गई जहां, डी.जे. साउण्ड और तिल-गुड़ के लड्डुओं के साथ सदस्यों ने पंतगबाजी का लुत्फ लिय और तिल-गुड़ एवं पतंगे बांटकर मकर संक्रांति मनाई। महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक, सिंदूर लगाकर तिल-गुड़ के लड्डूओं का वितरण किया।
दीपिका आाशीष गोयल ने बताया कि, महिला सदस्यों ने सितोलिया, फुगड़ी, खो-खो आदि पुरातन खेल खेलकर अपने बचपन को याद किया ।
छोटे-छोटे बच्चों ने आयोजन क भरपूर मजा लिया और डी.जे. साउण्ड पर थिरकते हुए एक दूसरे की पतंगों को काटकर इन्जॉय किया। ने शहर की जनता से पक्षियों एवं बच्चों के लिये खतरनाक चायनीज डोर का प्रयोग ना करने की अपील भी की।
कार्यक्रम प्रभारी सीए अभिषेक वर्षा गोयल, संदीप पल्लवी गर्ग (सागर ज्यूस) थे जिन्होने पूरे आयोजन की बागडोर संभाली, संस्था की ओर से दीपिका गोयल, प्रीति गर्ग, वर्षा बंसल, नितेश-निधि अग्रवाल, राधिक गोयल, रवि अमृता, विनोद बंसल, मनीष स्नेहलता डिंपी गर्ग ,सोनाली अग्रवाल, गौरव नेहा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संस्था सदस्य उपस्थित रहे ।
