उज्जैन – (अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस) श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव एवं ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर दर्शन के लिए 8 जनवरी 2023 को करीब 1500 ब्राह्मण जन सपरिवार शामिल हुए संत महंत एवं महामंडलेश्वर शुभारंभ अवसर ,महंत रामेश्वर दास महाराज महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज आचार्य अखिलेश महाराज महंत भगवान दास महाराज महंत काशी दास महाराज महंत रमेश दास महाराज साध्वी देवी दास महाराज ने यात्रा संयोजक पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी को भगवान परशुराम जी के चरणों में अर्पित करने के लिए फरसा भेंट किया आगे जानकारी देते हुए संगठन के पंडित गिरीश पाठक श्रवण शर्मा एवं पंडित देवेंद्र पुरोहित ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव एवं ज्योतिर्लिंग श्री ओम्कारेश्वर की 1 दिन की ब्रह्म जन् यात्रा बस एवं कारों के काफिले से 1500 ब्राह्मण परिवार सपरिवार शामिल हुए यात्रा जानापाव पहुंचकर सरोवर एवं भगवान परशुराम जी का अभिषेक पूजन कर फरसा अर्पित किया एवं जन कल्याण समाज कल्याण एवं देश कल्याण के लिए भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की. सभी ब्राह्मण परिवार पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में थी सभी ब्राह्मण जन परिवार जानापाव में भगवान परशुराम का पूजन कर प्रसादी ग्रहण की उसके बाद यात्रा ओंकारेश्वर ममलेश्वर के लिए रवाना हुई जहां पर भगवान ओमकारेश्वर एवं मां नर्मदा का पूजन अर्चन सभी ब्राह्मण जन ने मिलकर किया यात्रा संयोजक श्रीमती माया त्रिवेदी ने सभी ब्राह्मण समाज के संगठन से एकजुटता से कार्य करने का निवेदन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के अनोखी लाल शर्मा भगवान शर्मा वीरेंद्र शर्मा अभिजीत दुबे सतीश शुक्ला अजय शंकर जोशी धर्मेश हाड़ा रामेश्वर जोशी शिवनारायण शर्मा मनोज दुबे उमेश भट्ट जितेंद्र शुक्ला बसंत त्रिवेदी मंगलेश मेहता पुरुषोत्तम दुबे राजेश शर्मा धर्मेंद्र पंड्या जितेंद्र शुक्ला सुबोध शर्मा गोपाल दुबे प्रकाश शर्मा संजय त्रिवेदी पंकज शर्मा मनीष डिब्बा वाला अरुण त्रिवेदी आशीष त्रिवेदी शैलेंद्र नगर नवीन पंड्या प्रवीण पंड्या चंद्र प्रकाश जोशी सुनील गुरु सुनील शर्मा भरत शर्मा अनुज शर्मा श्याम पंचोली दीपक शर्मा विजय शर्मा महिला मंडल में श्रीमती रानी दुबे शीला व्यास कौशल्या शर्मा रेखा चौबे विद्या तिवारी आदि हजारों की संख्या में ब्राह्मण जन उपस्थित थे उक्त जानकारी श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने दी
