इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 4 दिसम्बर को इन्दौर आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान इन्दौर में शहीद टंट्या मामा बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 4 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे वायुयान द्वारा इन्दौर एयरपोर्ट आएंगे। यहाँ से वे दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पातालपानी के लिये रवाना होंगे। पातालपानी में वे दोपहर 12.25 बजे टंट्या मामा बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पातालपानी से वे हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 1.05 बजे इन्दौर के पीटीएस हेलीपेड आएंगे। वे भंवरकुआ में आयोजित कार्यक्रम और नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान इसी दिन अपरान्ह 4 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
