नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन में जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि पार्टी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी पहले खुद की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। पार्टी की संचालन समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन में जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हैं उन्हें नए लोगों को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस संगठन आंतरिक रूप से मजबूत होगा जवाबदेह होगा और लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा तो हम चुनावी जीत हासिल कर देश के लोगों की सेवा कर पाएंगे।
खड़गे ने कहा मेरा मानना है कि पार्टी और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए सबसे पहले संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा मैं पार्टी के महासचिवों व प्रभारियों से चाहूंगा कि वे सबसे पहले खुद की जिम्मेदारी तथा संगठन की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। आप अपने विवेक से चिंतन करें कि क्या महासचिव गण व प्रांतों के प्रभारी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी वाले प्रांतों में महीने में कम से कम 10 दिन दौरा करते हैं? क्या आपने हर जिला इकाई पर जाकर पार्टी के नेताओं से चर्चा की है क्या स्थानीय समस्याएं जानी हैं? क्या सभी जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन हो चुका है?
खड़गे ने महासचिवों और प्रभारियों से यह भी पूछा क्या आपका संगठन जमीनी हकीकत के मुताबिक लोगों के लिए संघर्ष कर रहा है? क्या ब्लॉक व जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया गया है? कितनी इकाइयां ऐसी हैं जहां जिला व ब्लॉक स्तर के संगठन पांच साल से नहीं बदले गए? ब्लॉक जिला व प्रदेश स्तर पर स्थानीय समस्याओं प्रांतीय समस्याओं व देश के समक्ष चुनौतियों पर एआईसीसी के आदेशानुसार कितनी बार आंदोलन हुआ है? क्या अग्रिम संगठन पार्टी के विभाग व उनकी इकाइयां उन वर्गों की आवाज उठा रही हैं जिनकी आवाज बनने के लिए उनका गठन हुआ है?
उन्होंने महासचिवों एवं प्रभारियों से कहा आपके प्रदेश में जिसके आप प्रभारी हैं अगले 30 दिन से 90 दिन के बीच में संगठन व जनहित के मुद्दों पर आंदोलन के लिए क्या रूपरेखा है? जिन प्रांतों में आज से साल 2024 के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं वहां चुनाव तक क्या योजना व कार्यक्रम है। खड़गे ने कहा जब तक आप स्वयं आपके सचिवगण प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षगण पार्टी के विधायक मंडल व सांसदगण इन सब व अन्य महत्वपूर्ण चीज़ों का खाका तैयार कर जमीनी स्तर पर लागू
