इंदौर 25 नवंबर, 2022
इन्दौर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई.,आई.सी.एस.ई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों शीतऋतु एवं तापमान में आई लगातार गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन छात्र-छात्राओं के लिये समय में परिवर्तन करते हुए आगामी आदेश तक प्रातः 8.30 बजे या उसके पश्चात से किया जावे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।
