Spread the love ग्यारह साल पहले ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ सिनेमाघरों...
नाबालिक बच्चों को लालच दे साथ ले जाकर उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की रहती थी आरोपी की मंशा।
November 10, 2022 1 minute read
Spread the love
अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उदघोषित था ₹2000 का इनाम।
इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं उनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर श्री आर. के. सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -4 डा. प्रशांत चौबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा श्री बी.पी.एस. परिहार को क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण एवं प्रकरणों में फरार बदमाशों की धरपकड़ हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए है। जिसके तारतम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा एक नाबालिक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले एक अज्ञात आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
दिनांक 28.05.2022 को एक 10 वर्षीय बालक ने अपने माता पिता के साथ थाना चंदन नगर पर आकर रिपोर्ट किया कि चंदन नगर क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फटाके दिलवाने का लालच देकर मोटरसायकल पर बैठाकर धार रोड पर अज्ञात सुनसान स्थान पर ले गया था व उसके द्वारा बुरा काम किया था। उक्त रिपोर्ट पर से थाना चंदन नगर पर अज्ञात आरोपी मोटरसायकल चालक के विरूद्ध धारा 363, 377, 506 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त अज्ञात आरोपी की तलाश थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा लगातार की गई, संदिग्ध आरोपी मिलते जुलते हुलिये के आधार पर एवं आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसायकल के आधार पर लगभग 30 संदिग्धों को चैक किया गया किन्तु अज्ञात आरोपी का कोई पता नहीं चला । डीसीपी जोन -4 इन्दौर द्वारा उक्त अपराध में आरोपी की गिरफतारी पर 2000रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
उक्त आरोपी की तलाश हेतु काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था जिसके परिणामस्वरूप लगातार पुलिस द्वारा की गई पतारसी के चलते एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा गया, जिससे पूछताछ की गई तो उसने उक्त घटना कारित करना बताया । बाद उक्त अपराध में आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है, प्रकरण में पूछताछ एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आरोपी की गिरफतारी में थाना चन्दन नगर प्रभारी निरीक्षक अभय नेमा, उप निरीक्षक अरविन्द बेले, प्रआर पंकज सांवरिया , प्रआर अभिषेक सिंह पंवार, प्रआर कमलेश चावडा की सराहनीय भूमिका रही ।