Spread the love छत्तीसगढ़ की बेटियों की राह अब न...
निजी फोटो वायरल की धमकी से आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
October 28, 2022 1 minute read
Spread the love
इन्दौर l राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी में करीब पांच महीने पहले एक नाबालिग द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों द्वारा उसे उसके निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी जाती थी, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।
राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या का मामला विगत 15 मई को सिलिकॉन सिटी का है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय एक नाबालिग लडक़ी के कालोनी में रहने वाले हर्षवर्धन और शीतल ने चोरी छुपे निजी फोटो खींच लिए थे। उन्हीं फोटो को दिखाकर आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों की प्रताडऩा से तंग आकर पीड़िता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद आरोपी हर्षवर्धन और शीतल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में कई जगह छापे मारे, मगर वह नहीं मिले। फिलहाल पुलिस उन्हें तलाश रही है।