Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
संदीप पटेल राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2022 से सम्मानित…..
October 14, 2022
Spread the love
भोपाल।ओलंपिक संघ हरदा के जिला अध्यक्ष एवं कमल स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक संदीप पटेल को खेल क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।*
*शुक्रवार को राजधानी में एक गरिमामय खेल सम्मान समारोह में संदीप पटेल को पदम श्री एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जे पी यादव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मान किया।*
*उल्लेखनीय है कि हरदा जिले में अब प्रति वर्ष होने वाले कमल युवा खेल महोत्सव के थीम कार संदीप पटेल ही हैं। इस खेल महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन से शुरू होकर 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती तक होता है। इस खेल महोत्सव में से उभरी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल कर सोना, चांदी, कांस्य पदक जीतकर हरदा का नाम गौरवान्वित कर सके इसके लिए संदीप पटेल अच्छी अकादमी के साथ अच्छे कोच का इंतजाम और खिलाड़ी का पूरा खर्चा स्वयं उठाते हैं।*