Spread the love रायपुर, 12 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु...
हिन्दू महासभा का दशहरा पूजन कर भोयटे जी का चित्र मुक्तिधाम मे लगाने का संकल्प लियाl
October 6, 2022 1 minute read
Spread the love
ग्वालियर l अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर के द्वारा 5 अक्टूबर को दोपहर ठीक 12 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर शास्त्र एवं शस्त्रो का पूजन किया । पूजन के बाद हिन्दू महासभा के नेता एवं प्रखर समाजसेवी श्री रामचन्द्र राव भोयटे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी । हिन्दू उत्सव समारोह समिति के पार्षद संजय सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला जी, हेमंत एडीसन शर्मा, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार रामचन्द्र राव भोयटे जी ने ग्वालियर मे दशहरा मिलन समारोह दौलतगंज मैं ऐतिहासिक कार्यक्रम कर गोरवान्वित किया। लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम को सौन्दर्य कर विधुत शवदाह गृह उन्हीं की देन थी। उनकी इच्छा अनुसार उनका अंतिम संस्कार उसी मे किया। सन् 2007 को लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम मैं उनकी फोटो श्री विवेक शेजवलकर जी ने लगाई अब उसे हटा दिया जिस पर सभी ने आक्रोश व्यक्त किया। लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम पर पुनः उनकी फोटो लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवक हिंदू महासभा के , जिला सह संयोजक आनंद माहौर, राहुल गुप्ता, ग्रामीण जिला संयोजक बंटी गुर्जर,संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, सुधा पाल, मंडल महामंत्री किशोर माहौर, जिला प्रवक्ता नरेश बाथम, कोषाध्यक्ष योगेश मंडेलिया , रामबाबू शर्मा ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।