नईदिल्ली(मनमीत सिंह /माधव एक्सप्रेस)
मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पूरा समाजवादी कुनबा जुटने लगा है। डॉक्टर खास तौर पर पूर्व सीएम की निगरानी कर रहे हैं।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की रविवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। मेदांता अस्पताल के पीआरओ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, मेदांता अस्पताल कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं कर रहा है। रविवार तो मुलायम की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अपर्णा यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच गए।
