नरसिंहपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक हरिभूमि के संपादक एवं यूनिट हेड तथा परिषद के प्रदेश संगठन महासचिव श्री अनुरोध पटेरिया की पूज्य माताजी श्रीमती भानु देवी पटेरिया के देवलोकगमन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिषद पदाधिकारियों ने पूज्य माताजी के छायाचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए ईश्वर और माँ नर्मदा से प्रार्थना की। उपस्थित सभी जनों ने कहा कि श्रीमती भानु देवी पटेरिया सेवा, साधना, धर्म-कर्म और संस्कारों की प्रतीक थीं। उनका सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन सदैव सभी को मार्गदर्शन देता रहेगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भले ही पूज्य माताजी भौतिक रूप से आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार, शिक्षा, प्रेम और समाजसेवा की प्रेरणा सदैव जीवंत रहेगी। परिषद परिवार ने इस दुख की घड़ी में पटेरिया परिवार के साथ खड़े रहने का विश्वास भी व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, विलोक पाठक, राजीव उपाध्याय, संतराम केवड़े, शिवकुमार तिवारी, चंद्रशेखर शर्मा, सुरेश कामले, श्रीमती मीना चौधरी, सिमरन सिंह शुक्ला, शिव चौरसिया, सतीश अग्रवाल, अनुराग दीक्षित, नीरज जैन, कौशलेन्द्र महाजन सहित प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
नरसिंहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी एवं महासचिव राजकुमार कौरव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना