इंदौर 19 सितम्बर, 2022
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का सांवेर क्षेत्र में स्वागत कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने श्री सिलावट को आर्शीवाद प्रदान करते हुये क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ ही जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन मौजूद थे।
