भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत
Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट...
Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की...
Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और...
माधव एक्सप्रेस,इंदौर। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में खंडवा रोड स्थित असरावड़ खुर्द (टपाल घाटी) के ॐ महाकाल धाम में आयोजित होने वाले सावन सेवा शिविर का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम स्थल पर संगठन का ध्वज भी फहराया गया।
समारोह का संचालन गणपत सिंह गौड़ ने किया। अतिथियों का स्वागत खेमराज बारोड़ द्वारा किया गया, जबकि वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामाजिक सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक मधु वर्मा ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
श्रावण मास भर संचालित होगा शिविर
वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित यह सावन सेवा शिविर पूरे श्रावण मास के दौरान क्रियाशील रहेगा। इस शिविर में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, जलपान, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, संगठन लंबे समय से इस तरह के सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों का संचालन करता आ रहा है।
इस अवसर पर पार्षद प्रियंका चौहान, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री जयदीप नगर, उपसरपंच संदीप बिजौरिया, गीता कुशवाहा, सपना मल्हार, के.के. गोयल, राजेश कुंजी, लाल गोयल, प्रकाश बिजौरिया, सुभाष पांचाल, सुंदरलाल सरपंच, पप्पू राजोरिया, लक्ष्मण चंदेल, प्रकाश फौजी, मनोज सेनवार सहित राजपूत समाज के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
