इन्दौर । नेताजी सुभाष मंच द्वारा विगत 30 वर्षों से चलित झांकी के स्वागत एवं सत्कार के लिए एम.जी. रोड़ स्थित होटल सम्मान के नीचे भव्य मंच लगाकर चलित झांकियों, अखाड़ों, उस्ताद-खलिफाओं व बाल कलाकारों का सम्मान कर अभिनंदन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी मंच द्वारा सम्मान किया जाएगा।
मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर धवन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेन्द्र सलुजा, पूर्व पार्षद अभय वर्मा, युवा इंकानेता पवन वर्मा आदि के आतिथ्य में होगा। परमालिया ने आगे कहा कि चल समारोह में विशेष रूप से गीता रामेश्वरम पारमार्थिक न्यास द्वारा चल समारोह में शामिल सभी झांकियों, अखाड़ों, उस्ताद-खलिफाओं का सम्मान कर अभिनंदन किया जाएगा। वासुदेव चन्द्रवंशीय यादव समाज भी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मंच पर एक निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया है, जिसमें देवीलाल गुर्जर, त्रिलोकसिंह सोलंकी, मुकेश जैन, संजय जयंत, चेतन गन्धे होंगे। मंच पर प्रकाश सुगंधी, आफताब आलम कुरैशी, राकेश सीतारे देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देंगे।
