इंदौर, । यात्री बसों के ड्राइवर कंडेक्टर से पैसै वसूलने के विवाद के बाद पुलिस ने बस वालों से अवैध वसूली करने वालों को गिरफ्तार किया है । मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। कार्यवाही भंवरकुआं पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार लम्बू , मोहसिन और मकसूद निवासी अजय बाग तीन इमली ब्रिज के नीचे स्थित बस स्टैंड से बस वालों को धमकाकर उनसे सवारी बैठाने को लेकर हजार , हजार रुपए की मांग कर रहे थे । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है ।
