इंदौर -13/08/2022 : कारम डैम के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों पर शासन प्रशासन लगातार सक्रियता और संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट विगतचौबीस घंटों से बाँध स्थल पर ही मौजूद हैं। मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्ती गाँव भी उनके साथ हैं। संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार मौक़े पर हैं। कल देर रात तक डाउन स्ट्रीम के गांवों में काम करने के बाद अब मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बाँध स्थल पर मौजूद हैं।
