हरदा/भोपाल।किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव में “हर घर तिरंगा अभियान” के दौरान 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं। मंत्री पटेल ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अभियान है।
