सारंगपुर(माधव एक्सप्रेस) । 
राष्ट्रीय हाथ करघा दिवस के अवसर पर माननीय विधायक श्री कुंवर कोठार द्वारा संत रविदास हाथ करघा एवम हस्तशिल्प विकास निगम की कर्मशला का भूमि पूजन किया गया। कर्मशाला की अनुमानित लागत लगभग 23.94 लाख है। हाथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में हाथ करघा निगम द्वारा अ. जा.के 17 एवम सामान्य पिछड़ा वर्ग के 12 बुनकर इस प्रकार लगभग कुल 29 बुनकरों में से 3 बुनकर हितग्राहियों को ताना मशीन एवम 26 हितग्राहियों को 56 इंच एवम 100 इंच में कंप्लीट फ्रेम लूमों का वितरण किया गया ।शासन की योजना के अंतर्गत बुनकर हितग्राहियों को 90प्रतिशत अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है। शेष 10 प्रतिशत अंश बुनकर हितग्राही द्वारा जमा करवाया गया है। स्वीकृत औजार उपकरणों का वितरण शासन की एकीकृत क्लस्टर विकास योजना एवम कोशल विकास योजना के अंतर्गत किया गया।।प्रदाय किए गए करघों एवम ताना मशीन का उद्देश्य यह है की बुनकर अपने निवास स्थान पर करघे स्थापित कर अपने उत्पाद में वृद्धि के साथ साथ अपने परिवार का जीवन यापन अच्छी तरह से कर सके । इस अवसर पर कुशल बुनकरों का सम्मान कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पंकज पालीवाल सहायक संचालक हाथ करघा श्री सैजमल कछवाय एचएसवीएन के प्रभारी श्री मान सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में बुनकर एवम हस्तशिल्पी उपस्थित थे।
