शिक्षकों के साथ पठन पाठन को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गयी ।
आईसेक्ट यूनिवर्सिटी एवं आरएनटीयू भोपाल द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में शिक्षा एवं कौशल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों को कैरियर की दृष्टि से मार्गदर्शन प्रदान करना है । इसी कड़ी में आज राजेन्द्र नगर उज्जैन स्थित सरगम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी द्वारा उपस्थित युवाओं को संबोधित किया गया । उन्होंने बताया कि आप शिक्षा के साथ साथ अपने रुचि के किसी भी कार्य मे हुनरमंद अवश्य बनो ताकि देश को बेरोजगारी के अभिशाप से मुक्त किया जा सके । योग के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने तथा योग चिकित्सा पुस्तक का वैश्विक मंच पर प्रकाशित होने जैसी अनेकों उपलब्धि के लिए डॉ.त्रिपाठी को सम्मानित भी किया गया ।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छात्रों को करियर के उभरते ट्रेंड्स से अवगत कराया गया एवं शिक्षकों के साथ पठन पाठन को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गयी ।
मंच पर मुख्य अतिथि संभागीय अशासकीय शाला संगठन के अध्यक्ष एस एन शर्मा,कौशल विकास के क्षेत्र में दो दशक से कार्यरत अशोक त्रिपाठी ,आईसेक्ट क्षेत्रीय प्रभारी शुभम चतुर्वेदी ,सरगम विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश राज ,मार्केटिंग इंचार्ज अभिजीत चौबे ,अनुपम मुखी ,अभय नरवरिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार आईसेक्ट उज्जैन सेंटर संचालक रोहित साहू द्वारा व्यक्त किया गया ।
