झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
Spread the love**मुख्यमंत्री ने कहा – झीरम घाटी...
Spread the love**मुख्यमंत्री ने कहा – झीरम घाटी...
Spread the love एआई, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और...
Spread the loveइंदौर / सेलम, 16 सितंबर 2026...
जावरा। शासकीय जनकल्याण शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका हिमांशी टाक (पुत्री श्री अनिल टाक) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिमांशी टाक को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर एवं शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परिवारजनों ने इस सम्मान के लिए शासन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
