डीयू में एनएसयूआई की ‘कैंपस बचाओ यात्रा’ मंगलवार से शुरू, मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी
Spread the loveनई दिल्ली, 21 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय...
Spread the loveनई दिल्ली, 21 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय...
Spread the love गिरफ्तारी रद्द होने के बाद...
Spread the love अररिया 21 सितम्बर। बिहार राज्य...
-हर शनिवार और सोमवार शाम 6 बजे से 8 बजे तक होगा संचालित
इंदौर 13 जून 2026।* घुटनों से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श और समर्पित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। अन्नपूर्णा मेन रोड स्थित अस्पताल में शुरू की गई यह विशेष पहल अब प्रत्येक शनिवार और सोमवार को शाम 6 बजे से 8 बजे तक संचालित होगी, जहां मरीज़ों को घुटनों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।
बदलती जीवनशैली, बढ़ता वजन, शारीरिक गतिविधियों में कमी और बढ़ती उम्र के कारण घुटनों से जुड़ी समस्याएं तेज़ी से बढ़ रही हैं। पहले जहां इस प्रकार की शिकायतें मुख्य रूप से बुजुर्गों में देखने को मिलती थीं, वहीं अब युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में भी घुटनों के दर्द, जकड़न और चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में मरीज़ों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। नी क्लिनिक में घुटनों के दर्द, गठिया, जोड़ों की घिसावट, खेलकूद से जुड़ी चोटों तथा अन्य ऑर्थोपेडिक समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीज़ों को रोग की स्थिति, उपचार के विकल्पों और जीवनशैली में आवश्यक बदलावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
शुभारंभ के अवसर पर यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं रोबॉटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रमोद पी. नीमा ने कहा,* “नी क्लिनिक की शुरुआत हमारी उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत हम मरीज़ों को समय पर और विशेषज्ञ स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। घुटनों की समस्याएं अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवा वर्ग भी इससे प्रभावित हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज़ को सही समय पर सही निदान मिले, चाहे वह सामान्य दर्द हो या जटिल ऑर्थोपेडिक स्थिति। रोबॉटिक तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श के संयोजन से हम मरीज़ों को बेहतर और लम्बे समय तक राहत दिलाने में सक्षम हैं।”
यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा ने कहा,* “घुटनों की समस्याएं आज तेज़ी से बढ़ रही हैं और कई मरीज़ शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज कर देते हैं। जब तक वे विशेषज्ञ के पास पहुंचते हैं, तब तक समस्या काफी बढ़ चुकी होती है। नी क्लिनिक शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी समस्याओं के बारे में विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकें। समय पर पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। घुटनों का स्वास्थ्य व्यक्ति की गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा हुआ है। इसलिए लगातार दर्द, सूजन, जकड़न या चलने-फिरने में होने वाली परेशानी को सामान्य मानकर नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच और विशेषज्ञ परामर्श बेहतर उपचार और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
