अगर हमें दीर्घायु जीना है तो अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं वरिष्ठ .पार्षद कलावती यादव
पौधारोपण कर मनाया हरियाली महोत्सव किया पार्थिव शिवलिंग का निर्माण
उज्जैन (अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस) प्रकृति संरक्षण दिवस हरियाली अमावस्या पर गऊघाट जगदीश मंदिर पर युवा शक्ति सांस्कृतिक समिति एवं भगवान वामन जन्म उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण एवं एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष यशोदा शर्मा एवं रानी दुबे ने बताया कि इस अवसर पर त्रिवेणी बड़ पीपल नीम के पौधे साथ में तुलसी गिलोय के पौधे लगाए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पार्षद श्रीमती कलावती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए पौधा लगाना एवं उसे संरक्षण करना आज के युग में अति आवश्यक है प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी चैन की सांस ले सके हमने कोरोना जैसी घातक महामारी को हराया , हम देख चुके थे उस समय ऑक्सीजन की कमी के कारण हमारे अपने हमको छोड़कर चले गए इसलिए आज के समय में अति आवश्यक है की पौधा लगाएं चारों ओर हरियाली हो ताकि आगे से आने वाली विपत्ति का हम सामना कर सके इस अवसर पर श्रीमती शर्मा द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सभी महिलाओं ने सहभागिता की एवं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया महिला मंडल ने हरियाली गीत गाए एवं धानी मुक्का जो हमारी भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है उसका भी आयोजन किया गया,, इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल श्रीमती यशोदा शर्मा श्रीमती रानी दुबे श्रीमती ममता मिश्रा अनामिका शर्मा आरती व्यास मृदुला हाड़ा अनीता शर्मा मधु शर्मा सुषमा शर्मा आशा तिवारी बबीता गुजराती सुधा पंचाल आदि महिलाएं उपस्थित थी
