एस.पी.सी. कैडेट्स व स्कूल के बच्चों को किया, नशे के दुष्परिणामों को दर्शाती शॉर्ट फिल्में दिखाकर जागरूक।
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2022- मादक पदार्थो के दुरूपयोग एवं उनकी तस्करी को रोकने के लिये मनाये जाने वाले (International Day Against Drug Abuse- 26 June ) अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में, लोगों को नशे के दुष्परिणाम से बचाने के उद्देश्य से इन्दौर पुलिस द्वारा दिनांक 12.06.22 से 26.06.22 तक नशे से आजादी का पखवाड़ा चलाया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध /मुख्या.) श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा इस नशा मुक्ति पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूल/कॉलेजों को साथ लेकर, लोगों को जागरूक करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
इस नशामुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री निमिष अग्रवाल एवं अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्रीमती राधा जामोद, विशेष किशोर पुलिस इकाई की निरीक्षक सुश्री कुसुम वास्कले, आर आई ग्रुप की सुश्री आरती मौर्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कल दिनांक 26.06.22 को श्रीमती राधा जामोद, सुश्री आरती मौर्य टीम द्वारा स्कूलों में पहुंचकर एसपीसी कैडेट्स एवं स्कूल के बच्चों को नशे के दुष्परिणाम व इससे दूर रहने के संबंध में संदेश देती हुई शॉर्ट फिल्म दिखाकर उन्हें जागरूक किया गया।
एक अन्य कार्यक्रम में इंदौर पुलिस के पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार व बच्चों ने, नशे का सेवन नहीं करने व इससे दूर रहने और इससे होने वाले शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक नुकसान के संबंध में लिखित संदेशों की तख्तियां लेकर डीआरपी लाइन क्षेत्र से एक जन जागृति रैली निकाली गई और लोगों को इस संबंध में जागरूक किया। साथ ही कार्यक्रम के समापन पर निरीक्षक श्रीमती राधा जामोद एवं सूबेदार उजमा खान ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों व बच्चों को नशे से दूर रहने के संबंध में शपथ भी दिलवाई गई।
–—- नशा कर देता है जीवन बेकार, इंदौर पुलिस के साथ मिलकर करें इस पर कड़ा प्रहार —-—
