मुंबई : आने वाला एपिसोड तुम हो ना आत्म-प्रेम और हिम्मत का दमदार संदेश लेकर आ रहा है। मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई, होस्ट राजीव खंडेलवाल के साथ मिलकर साहसी कंटेस्टेंट बीना का समर्थन करती नज़र आएंगी। बोकारो की रहने वाली बीना एक समर्पित गृहिणी हैं, जिनका डांस के प्रति जुनून इतना गहरा है कि वह रसोई के कामों के बीच भी नृत्य का आनंद लेती हैं। लेकिन उनकी यात्रा आसान नहीं रही, क्योंकि उन्होंने समाज से मिले तानों और बॉडीशेमिंग का सामना किया है, जो उनके भारी शरीर को लेकर की जाती रही है।
वजन और लुक्स को लेकर आए कमेंट्स के बावजूद बीना बिल्कुल नहीं डगमगातीं और साफ कहती हैं, “मैं मानती हूं डांस दिल से होता है, बॉडी से नहीं।” उनकी इस जज़्बे से प्रभावित होकर रश्मि देसाई ने उन्हें सशक्त शब्दों में प्रेरित किया और उनकी बेटी के लिए प्रेरणा बने रहने को कहा। महिलाओं पर पड़ने वाले सामाजिक दबाव पर बात करते हुए रश्मि ने कहा, “एक बात कहूँगी, कहने के लिये ना अगर लोगों के पास बात ही नहीं होगी तो वो बात हीं क्या करेंगे, और अगर आप में वो बात हीं नहीं है तो वो आपके बारे में बात हीं क्यों करेंगे तो आप प्लीज़ मत रुकिये आप एक इंस्पिरेशन हैं अपनी बेटी के लिये और आप प्लीज़ रुकिये मत। मुझे ऐसा लगता है हर एक स्त्री अपने बच्चों को अच्छा सीख देने की कोशिश करती है, और यह बहुत बेसिक है जहाँ छोटा सा कस्बा होता है जहाँ एक्सपोज़र कम होता है लोग बातें करते हीं हैं लेकिन आपको अपनी ज़िन्दगी कैसी जीनी है वो आपकी चॉइस है तो आप प्लीज़ मत रुकिये। भले आपकी शादी हो जाये या बच्चे हो जाये आप कहीं न कहीं अपने आप को भूल भी जाती हैं, और यह बहुत कॉमन है यह सारी मदर्स करती हैं उनके प्रायोरिटीज़ बदल जाती हैं, पर आई फील इट्स इक्वली इम्पॉर्टेन्ट कि आपके हज़्बन्ड या भाई बहन में भी होता है, जैसे मेरा भाई मेरी बहुत मदद करता है क्योंकि हमें परवरिश हीं वैसे थी।”
बीना भावुक होकर मानती हैं कि पहले वह वजन, कद या रंग को लेकर आए तानों से परेशान हो जाती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी खुशी को दूसरों की राय से ऊपर रखना सीख लिया है। रश्मि ने उनके अटूट जुनून और समर्पण के लिए उन्हें “ट्रू सुपरस्टार” कहा। समर्थन में शामिल होते हुए होस्ट राजीव खंडेलवाल ने उनके शहर बोकारो के लोगों से दिल छू लेने वाली अपील की और कहा, “जितने भी बोकारो वाले आपको देख रहे हैं मैं उनसे यह कहना चाहता हूँ कि बोकारो वालों आपके ही शहर से कितनी अच्छी नृत्य करने वाली हैं बिनाजी और आप इन्हें प्लीज़ सपोर्ट कीजिए और इन्हें प्रोत्साहन दीजिए और जैसे रश्मिजी ने कहा आपका यह टैलेंट नेशनल लेवल पर होना चाहिए और बिनाजी आप नृत्य कंटिन्यू रखिए और बाकी कोई आपको सपोर्ट करे या न करे लेकिन हम ज़रूर करेंगे।”
तुम हो ना का यह सेगमेंट सपनों और हकीकत के बीच की दूरी को खूबसूरती से कम करता है। यह दर्शकों से अपील करता है कि वे बाहरी रूप-रंग से आगे बढ़कर एक परफ़ॉर्मर की असली आत्मा को सराहें। यह सिर्फ़ नृत्य नहीं है, बल्कि स्वीकार्यता और हर गृहिणी के भीतर छिपे “सुपरस्टार” का जश्न मनाने की एक मुहिम है।
देखिए तुम हो ना, होस्ट राजीव खंडेलवाल के साथ, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।
