Aaj ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 6 November 2026:हिंदू...
Spread the loveAaj ka Panchang 6 November 2026:हिंदू...
Spread the loveAaj ka Rashifal 06 November 2026:आज...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
पेद्दी’ भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अपने हर अपडेट और एसेट के साथ जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, नए बेंचमार्क सेट कर रही है और फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ा रही है। ऐसे में दिव्येंदु शर्मा जो फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं उन्होंने फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना के बारे में क्या कहा है चाहिए बताते हैं।
दिव्येंदु शर्मा कहते हैं, ”मुझे आज भी याद है जब हमारे पहले नरेशन के बाद मैंने बुच्ची बाबू को गले लगा लिया था। मैं भावनाओं से भर गया था क्योंकि मुझे तुरंत ही यह एहसास हो गया था कि यह कुछ बेहद खास है। दर्शकों ने अब तक जो कुछ भी देखा है वह तो बस एक झलक है। ‘पेद्दि’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें इतने सारे लेयर्स और इमोशंस हैं कि एक ट्रेलर में इसके असली सार को समेटना बेहद चुनौतीपूर्ण है। दिल से देखा जाए तो, पेद्दि का यह सफर अपनी पहचान के लिए लड़ने के बारे में है, और यह एक ऐसी बात है जिससे हम सभी अपनी ज़िंदगी में खुद को जोड़कर देख सकते हैं। इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई में एक बहुत ही समृद्ध करने वाला अनुभव रहा है।”
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही ‘पेद्दी’ अलग-अलग बाजारों में जबरदस्त असर छोड़ना शुरू कर चुकी है और फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर खास तौर पर नॉर्थ अमेरिका में देखने को मिला, जहां एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने कथित तौर पर 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जो ओवरसीज मार्केट में इसके लिए जबरदस्त उत्साह और मांग को दर्शाता है।
वहीं, फिल्म के लिए राम चरण के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन भी फैंस के बीच सबसे बड़े आकर्षणों में से एक बन गए हैं। एक साधारण गांव के क्रिकेटर से लेकर दमदार और प्रभावशाली ‘पेद्दी पहलवान’ के अवतार तक, उनके अलग-अलग लुक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज में ए. आर. रहमान का संगीत भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। ‘चिकिरी चिकिरी’ 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जबकि ‘राई राई रा रा’ को भी यूट्यूब पर 68 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हर नए अपडेट के साथ बढ़ते उत्साह के बीच ‘पेद्दी’ लगातार आने वाले समय की सबसे बहुप्रतीक्षित सिनेमाई प्रस्तुतियों में से एक बनती जा रही है।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत निर्मित इस फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
‘पेद्दी’ को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज रिलीज़ करेगा। इससे पहले जियो स्टूडियोज को ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों की बड़ी सफलता मिली है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद यह 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
