पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वालें भोलें भक्तों का भोला भण्डारा परिवार कर रहा स्वागत
भोलें बाबा के दर्शन कराने वाली धार्मिक व राष्ट्र एकता की है यह यात्रा – पवन नाहर
थांदला से ( विवेक वकास, माधव एक्सप्रेस) हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल जम्मू काश्मीर की वादियों में बसा पवित्र धाम अमरनाथ गुफा जहाँ प्राकृतिक रूप से हिम शिवलिंग निर्मित होता है, जिसके दर्शन बाबा बर्फानी के रूप में कर भोलें भक्त अपना जीवन सफल मानते है। 30 जून से 14 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के लिए भोलें भक्त जाने लगे है। थांदला नगर से प्रथम यात्रियों में शुमार रमेश भाई गवली अपने परिवार के साथ 14 वीं बार यह यात्रा कर रहे है। पवित्र यात्रा पर जाने वालें सभी भक्तों का भोला भण्डारा परिवार द्वारा स्थानीय हनुमान अष्ट मंदिर पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया वही उन्हें स्वास्थ्य किट भेंट की गई। इस अवसर पर मंदिर के महंत नारायणदासजी महाराज, प्रमुख ट्रस्ट मण्डल अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भोला भंडारा परिवार मनोज उपाध्याय, मनोहरदास चौहान, प्रकाश सोनी की मौजूदगी में पवन नाहर ने बताया कि प्रतिवर्ष सावन के महीनों में होने वाली यह यात्रा पूरे भारत को जोड़ने वाली यात्रा है यह केवल धार्मिक यात्रा नही अपितु अखण्ड भारत बनाने वालीं राष्ट्र यात्रा है। जब हमारें बीएसएफ के जवानों का हौसला बढ़ाने देश के कौने कौने से जाने वालें भोलें भक्त भारत माता के जयकारें लगाते है तो पूरी सर्द वादियों में भी गर्माहट महसूस की जा सकती है। इस अवसर पर भोला भण्डारा परिवार के अर्थ संयोजक श्रीमंत अरोरा ने सभी यात्रियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर समकित तलेरा, राजेश डामर, आत्माराम शर्मा, मनीष वाघेला, मनीष गवली, आदि भोला भंडारें सदस्यों ने भी सभी को पुष्प माला पहनाते हुए मंगल मय यात्रा की विदाई दी।
