आरोपी दिनेश शर्मा पूर्व पंचायत सचिव रह चुका है. जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज है. जिला बदर भी किया जा चुका है
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में ईओडब्ल्यू ने छापेमार कार्रवाई की है. पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है. ईओडब्ल्यू की उज्जैन विंग ने आज सुबह दिनेश शर्मा के दलौदा स्थित घर सहित 4 ठिकानों पर की छापा मारा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की गई है. अब तक ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में 2 करोड़ 23 लाख 42 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है. ईओडब्ल्यू के अनुसार शासकीय सेवा और कृषि से 38 लाख रुपये की आय हुई थी. दरअसल भोपाल, इंदौर और मंदसौर के दलौदा और ग्राम गुराडिया में छापे मारे गए है. करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है. आरोपी दिनेश शर्मा पूर्व पंचायत सचिव रह चुका है. जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज है. जिला बदर भी किया जा चुका है.
