यात्रा को विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय प्रो.अखिलेश कुमार पांडेय, द्वारा हरि झंडी बताकर रवाना किया
इंदौर बुलेटियर्स क्लब के राइडर्स अनुराग माहेश्वरी, विनोद लिखितकर, अनुज जोशी व दिनेश धनगर अपनी साहसिक यात्रा का प्रारम्भ किया ये राइडर्स जयपुर होते हुए लुधियाना, जम्मू, किलर किश्तवाड़, सचपास 14500 फिट, दारचा, शिंकु-ला-पास16500 फिट, कारगिल, पदुम, लिंगशेड, पानीखेर, जोजिला पास , सोनमर्ग, श्रीनगर, सिंघल टॉप जैसे दुर्गम व ऊंचे पहाड़ों व नदियों को पार कर 15 दिन में 4500 किलोमीटर की यात्रा कर जम्मू दिल्ली होते हुए इंदौर पहुचेंगे ।
इस अवसर पर इन साहसिक यात्रियों को यूथ होस्टल आफ इंडिया की उज्जैन इकाई के तत्वावधान में स्वागत कर शुभकामनाओं के साथ बिदाई दी गई , यात्रा को विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय प्रो.अखिलेश कुमार पांडेय, कुलसचिव डॉ. प्रशान्त पुराणिक , पुरातत्ववेत्ता डॉ. रमन सोलंकी द्वारा हरि झंडी बताकर रवाना किया ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अभय न्यूज के चीफ श्री अभय तिरवार उपस्थित थे । इस अवसर पर यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष दिलीप पंवार सचिव डॉ. निर्दोष निर्भय, उपाध्यक्ष डॉ.अजय शर्मा, सम्भागीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. प्रशान्त तिवारी, कार्यवाहक सचिव गोपाल महाकाल, अमिताभ पंडित, कोषाध्यक्ष मिलन गुप्ता, श्रीमती अनिता गौड़, वृन्दा पाठक आदि उपस्थित थे ।
