Spread the loveमुम्बई, ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में...
02 अवैध फायर आर्म्स तस्कर, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
May 14, 2022 1 minute read
Spread the love
इंदौर – दिनांक 14 मई 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे *क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खजराना क्षेत्र के फारूखी चौराहे पर दो व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले है।* मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा थाना खजराना पुलिस को साथ लेकर कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम *1. मोहम्मद अकबर पिता मोहम्मद अकरम खलीफा निवासी– गोया रोड खजराना, इंदौर तथा 2.मोहम्मद इरफान पिता लियाकत शाह निवासी–236 बडला खजराना इंदौर* का होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेते उसके पास से *01 पिस्टल एवं 02 कारतूस मिले* जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।
दोनो आरोपियो के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स एवं 02 कारतूस, वाहन जप्त कर थाना खजराना में 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपियों से पूछताछ में आर्म्स तस्करी के अन्य खुलासे होने की है संभावना।