शहनाज़ हुसैन
बरसात के इस उमस भरे मौसम में त्वचा रूखी और बेचैन हो जाती है जिससे जिससे परेशान होकर हम महंगे उत्पादों की ओर रुख करते है और ब्यूटी पार्लर में अच्छा खासा पैसा फूंक कर आ जाते हैं लेकिन कई बार केमीकल युक्त सौन्दर्य प्रसाधन फायदे की बजाय नुकसान का सौदा बन जाते हैं | ऐसे में अगर आप रसोई में रखी लाल मसूर दाल पर भरोसा करें तो सस्ते में चेहरे की प्रकृतिक आभा निखरेगी और जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा |
मसूर दाल प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है जोकि त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रोटीन त्वचा की सुरक्षात्मक परत को मजबूत बनाये रखते हैं, जबकि विटामिन और खनिज त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को प्रदूषण , धूल मिटटी से होने बाले नुकसान से बचाते हैं | ये सभी पोषक तत्व मिलकर त्वचा को साफ करते हैं, उसकी बनावट को निखारते हैं और उसे प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं।
लाल मसूर दाल का फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमन्द सावित होता है |
सबसे पहले एक कटोरी दूध में 2 चम्मच मसूर दाल को 30 मिनट तक भिगोकर रख लें। जब दाल अच्छे से गलगली हो जाए तो उसे 1 कटोरी दूध के साथ मिक्सी में पीसकर ग्रेवी जैसा पेस्ट तैयार कर लें। अब आप तैयार पेस्ट को एक कटोरी में डालें और उसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 चम्मच रोज पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और प्राकृतिक तौर पर सूखने के लिए छोड़ दें। जब चेहरा सुख जाये तो इसे ताजे साफ़ पानी से धो डालें | इसके नियमित उपयोग से त्वचा में निखार आएगा |
कांच के कटोरे में दो चमच्च मसूर की दाल को साफ़ करके मिक्सी में बरीक पीस लें | अगर आप दाल को रात भर कच्चे दूध में भिगोकर पीसेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे |
मसूर दाल के पाउडर में तीन चार चमच्च दूध , आधा चमच्च शहद और एक चुटकी कस्तूरी हल्दी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें |
अब इस फेस पैक को अपने चेहरे , गर्दन और खुले हिस्सों पर आहिस्ता आहिस्ता लगाएं |
जब यह पैक 75 प्रतिशत सूख जाये तो हाथों में गुलाब जल लगा कर चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें जिससे चेहरे में रक्त संचार बेहतर होगा | अब चेहरे को ताजे पानी से धो कर सूखा लें | इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र या क्रीम लगा लें | बेहतर परिणाम के लिए इसे आप सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं |
रूखी त्वचा के लिए मसूर दाल और दूध का पैक काफी सहायक होता है | एक चम्मच मसूर दाल को दो चम्मच दूध में रात भर इसे भीगने दें | अगली
सुबह इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज कर देगा।
2 चम्मच मसूर दाल को रातभर पानी में भिगो दें।सुबह बारीक पीसकर उसमें 1 चम्मच दूध और कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाएं। । इसमें आप हल्दी या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट बाद वॉश कर लें।
इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाकर फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार उपयोग कर सकते हैं |
मसूर दाल का फेस पैक पिंपल और डार्क स्पॉट्स को कम करने में कारगर होता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और त्वचा की बनावट को सुधारते हैं | मसूर दाल फेस पैक में प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व भी होते हैं जो त्वचा की जलन और एलर्जी को शांत करते हैं। यह संवेदनशील त्वचा के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।
अगर आपकी त्वचा शुष्क है तो इसमें मलाई, दही या नारियल तेल मिलाना चाहिए। सम्बेदंशील त्वचा बालों को पहले पैच टेस्ट की सलाह दी जाती है | इस फेस पैक को हफ्ते में 2–3 बार से अधिक प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है |
लेखिका अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोक प्रिय है