इंदौर – दिनांक 04 मई 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में हैकिंग, ब्लैमेलिंग तथा आनलाईन धोखाधडी ,संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त अपराधियो की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में हैकिंग, ब्लैमेलिंग तथा आनलाईन धोखाधडी संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया ।
*इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर कार्यालय द्वारा संचालित cyber helpline पर 03 शिकायत 01.आवेदक राजा राणा पिता जसवंत 02. सौरभ बराडिया पिता पिता सुनील बरडिया 03. आयुष हनुमंत पिता दीपक हनुमंत के द्वारा शिकायत की थी की आवेदकों का इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी अंजान व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है और आवेदकों के इंस्टाग्राम के फ्रैंड लिस्ट के व्यक्तियों से पैसे उधार देने का बोलकर ठग व्यक्ति द्वारा phonepay, paytm, Google pay के नंबर व QR code के मध्यम से पैसों की मांग की जा रही है।*
जिसपर क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा तत्काल आवेदकों से पूरी जानकारी लेकर जांच कर आरोपियों की डिटेल्स इंस्टाग्राम कंपनी से संपर्क कर निकलवाकर चार आरोपी *1.राजकुमार मंडावदिया पिता लक्ष्मी नारायण निवासी– ग्राम मोहानापटेल शेरी तहसील मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर 2.बलराम उर्फ बल्लू पिता रामभरोसे खाती निवासी ग्राम करजू तहसील मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर 3.अजय चंद्रवंशी उर्फ अविराज पटेल पिता मोहनलाल निवासी ग्राम करजू तहसील मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर 4.परमवीर उर्फ परम पिता लाड सिंह बेस निवासी ग्राम रायपुर तहसील सुजालपुर जिला शाजापुर* को टीम द्वारा पकड़ा।
आरोपी राजकुमार से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया कि वह 10वी तक पडा लिखा है और लॉकडाउन वर्ष 2019–20 में अमेजन कंपनी में समान अनलोडिंग करने का काम करता था जो वर्तमान में बेरोजगार होकर अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करता था जिनके पासवर्ड स्वयं के मोबाइल नंबर होते है। उसके द्वारा अभी तक 50–60 Gmail अकाउंट एवं उससे लिंक 25 से 35 इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करना स्वीकार किया है।
एवं साथ ही आवेदकों के फ्रैंड लिस्ट में ऐड परिचितों से phonepay, paytm, Google pay के नंबर व QR code के मध्यम से पैसों की मांग करते हुए 25 से 30 लोगो से पैसे लेकर धोखा–धडी करना कबूला।
चारो आरोपीयो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना कनाडिया के द्वारा की जा रही है।
आमजन को सूचित किया जाता है की कभी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड अपना कॉन्टैक्ट नंबर न रखते हुए हमेशा कठिन पासवर्ड ही रखे ।
