(व्यापारियों के हित में भाजपा नेता संतोष वाधवानी ने मुख्यमंत्री से की मांग)
इंदौर(माधव एक्सप्रेस)। मध्य प्रदेश जीएसटी विभाग द्वारा बड़ी संख्या में व्यापारियों को जीएसटी के नोटिस प्राप्त हो रहे हैं जिसमें जीएसटी के जटिल नियम नहीं समझ पाने की वजह से हुई तकनीकी भूल की वजह से टैक्स और पेनल्टी चुकाने को कहा जा रहा है जबकि उक्त नोटिस व्यापारियों को भरे गए मिसमैच ट्रांजैक्शन की वजह से आ रहे हैं अनेक व्यापारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कर चोरी नहीं की गई है तकनीकी नियमों की जानकारी नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ है अतः मुख्यमंत्री जी को सहानुभूति पूर्वक ऐसे व्यापारियों को जीएसटी कर एवं पेनल्टी से छूट देना चाहिए ऐसी मांग भाजपा नेता संतोष वाधवानी ने मुख्यमंत्री जी से की है।
संतोष वाधवानी (रत्न विशेषज्ञ) ने जानकारी देते हुए बताया किव्यापारियों द्वारा चूक जानबूझकर नहीं की गई है एवं ऐसे व्यापारियों को जीएसटी की तकनीकी नियमों की जानकारी ना होने की वजह से पेनल्टी का बड़ा जाना असंवेदनशील होगा अतः माननीय मुख्यमंत्री जी इस संदर्भ में ध्यान देंगे ऐसी अपेक्षा के साथ पत्र प्रेषित किया गया है।
