इंदौर 1 मई 2022
अमृतसर के निकट अटारी बॉर्डर के लिए इंदौर से 31 बालिकाओं का दल आज रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. सी. एल. पासी ने अपने सहयोगियों के साथ इन सभी किशोरियों का अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. पासी ने बताया कि माँ तुझे सलाम कार्यक्रम योजना के अंतर्गत यह सभी बालिकाएं दो मई को भोपाल से अटारी बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगी एवं 7 मई को इनकी वापसी होगी। ये सभी बालिकाएं इंदौर क्षेत्र के विभिन्न 8 ज़िलों से चयनित हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं में देश प्रेम की भावना और सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्र की रक्षा में संलग्न सैन्य बल के जीवन को देखने और समझने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई है।
