मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत सघन जांच
उज्जैन 13 अप्रैल। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। आज 13 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के संयुक्त जांच दल द्वारा खटीकवाड़ा स्थित गोल्डन बेकरी की जांच की जाकर टोस्ट, मैदा, पॉमोलीन आईल, शक्कर, नमक के नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये। मौके पर 02 घरेलू उपयोग के सिलेंडर भी जप्त किये गये। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंतदत्त शर्मा, श्री बी.एस.देवलिया एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह सेंगर उपस्थित रहें।
