मुंगावली/माधव एक्सप्रेस
(शंकर राजपूत)
मुंगावली – शनिवार को नगर के पत्रकारों के द्वारा विद्यार्थी चौराहे से जूलूस के रूप में पुलिस प्रषासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर तहसीदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा जिसमें पत्रकारों के द्वारा कहा गया कि सीधी के पत्रकार कनिष्क तिवारी और अन्य साथियों पर सीधी थाने में अर्धनग्न कर मारपीट की गई है यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर अमानवीय कृत्य है थाने के अंदर पुलिस द्वारा की गई पत्रकारों के साथ अमाननीय बर्बरता पूर्ण वारदात से मध्य प्रदेश ही नहीं संपूर्ण भारत के पत्रकार आमजन आहत हैं पत्रकारों के साथ की गई बर्बरता पूर्ण कार्यवाही के दोषी थाना प्रभारी और अन्य के विरुद्ध उन्हें लाइन अटैच कर बचाने की कार्रवाई की गई है जबकि उनके विरुद्ध तत्काल निलंबित/बर्खास्तगी की कार्रवाई होना चाहिए थी मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य करने वालों के विरुद्ध बिल्डोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है पत्रकारों के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि सीधी थाने के अंदर पत्रकारों के साथ की गई अमानवीय बर्बरता के दोषी थाना प्रभारी और उनका नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध निलबिंत/बर्खास्तगी की कार्यवाही के साथ-साथ उनके मकान/भवनों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए एवं आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए। सीधी में पत्रकारों के साथ किया गया कृत्य घोर निंदनीय है सभी पत्रकार इसकी घोर निंदा करते है लोकतंत्र की रक्षा के लिए समस्त पत्रकार न्याय की अपेक्षा करते है। इस मौके पर श्यामलाल ग्वाल, राजाराम कुषवाह, बलवीर सिंह यादव, राहुल जैन, भानू प्रतापसिंह दांगी, स्वदेष शर्मा, राजीव भगत, राजीव राय, मनीष राय, रामबावू दुबे, अनुज जैन, पंकज बैस, संजय नामदेव, हेमंत यादव, संतोष अहिरवार, राजकुमार यादव, चालीराजा यादव, इकबाल खान, शंभूसिंह राठौर, दिनेष कुषवाह, उमेष शर्मा, अलीम खान, सुरेन्द्र यादव, शंकर सिंह राजपूत, अजीम खान जमींदार, राजेष टडया, नरेष अहिरवार, अरविंद यादव, मनीष सोनी, विष्णु मोरे, राजेष कौषिक, आदि उपस्थित रहे।
